प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांसद बी. पी. सरोज ने महिलाओं को अंगवस्त्र, फल व बच्चों को स्कूल बैग विरतीत किया
मछलीशहर, जौनपुर । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ,मछलीशहर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय ,रामपुर चौथार, भटहर ,मीरगंज में मछलीशहर के सांसद मा०बी०पी०सरोज ने पार्टी के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ ,व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया । लोगों

को संबोधित करते हुए सांसद बी. पी. सरोज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा किया है । सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्रृत्व मे देश विकास कर रहा है । किसानो, मजदूरो के हित मे सरकार कारय कर रही है । इस मौके पर सांसद बी. पी. सरोज ने महिलाओं को अंगवस्त्र और फल व बच्चों को स्कूल बैग विरतीत किया ।
