भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं -किशन चंद बारवा

0 18

नई दिल्ली । आज नई दिल्ली मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे समाजसेवी संस्था मानव जनहित कल्याण संस्थान द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । दोपहर 12:00 बजे से जनहित में आयोजित कार्यक्रम में सहायक निरीक्षक किशनलाल के अलावा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन चंद बारवा तथा उनके पदाधिकारियों में सुशील चौहान, बीना शर्मा, मोहन, रवि, मुकेश, सोनू, बंटी, अमित, राजीव, विनोद, मोहित, तनु, जीतू, के अलावा एक दिव्यांग कार्यकर्ता मुर्गेश ने बैसाखियों के सहारे वाहन चालकों को जागरूक करने में अपनी

अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि यह संस्था अपने अभिन्न साथियों के सहयोग से लावारिस शवों के अंतिम संस्कार कराने, उनकी अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित करने, जैसे नेक कार्य के अतिरिक्त गरीब कन्याओं के विवाह में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करती चली आ रही है यातायात जागरूक कार्यक्रम के दौरान मन के उदगार व्यक्त करते हुए संस्था अध्यक्ष किशन चंद बारवा ने कहा – हमें हर हाल में यातायात नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि यह नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं । सड़क पर चलते समय हमें यह याद रखना चाहिए कि कोई घर पर हमारा इंतजार कर रहा है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More