गांव के लोगों ने प्रधान के खिलाफ विकास खंड सिरकोनी में दिया धरना
जौनपुर । हौज गांव के लोगों ने प्रधान भृगुनाथ चौहान के खिलाफ विकास खंड सिरकोनी में दिया धरना । गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव में आने और जाने के लिए रास्ता नहीं है बरसात में पानी घरों में घुस जाता है । अगर

गांव में किसी की तबीयत ख़राब हो गई तो लोग उठाकर ले जाते है गांव के 25साल से प्रधान भी है । हौज गांव में सरकार के द्वारा काफी पैसा पास होता है अधिकारियों में पकड़ होने के कारण कोई काम नहीं करता है । इसकी सूचना जिला अधिकारी को भी दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ । गांव के लोगों ने सैकड़ों संख्या में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि हम लखनऊ तक जायेंगे । इस अवसर पर नीरज शुक्ला ,अरून शुक्ला ,हिमांशु चौहान ,अर्जुन ,अजीत, विपिन ,सरोजा, शीला आदि लोग उपस्थित रहे ।
अभिषेक शुक्ला जफराबाद जौनपुर
