भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राम गरीब गुप्ता का निधन, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का घर पर लगा ताता,मार्केट हुआ बंद

0 14

सुरियावां( भदोही) । सुरियावा बाजार में स्थित नगर के सम्मानित व पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राम गरीब गुप्ता के आकस्मिक निधन पर समूचा बाजार हुआ बंद । शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए ग्रामीण के साथ-साथ व्यापारी लोग उनके आवास पर पहुंचे सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि श्री गुप्त जी इस सुरियावा बाजार के

नहीं बल्कि पूरे सुरियावा की धरती के शान थे । आज हम लोगों ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिसकी भरपाई हम व्यापारी गण कभी नहीं कर सकते । श्री गुप्त जी गरीब व असहाय तथा व्यापारियों के लिए नेता के साथ मसीहा बनकर खड़े रहते थे । आज तक व्यापारियों के ऊपर कभी भी किसी प्रकार की आंच नहीं आने दिया न उनका शोषण व दोहन करने दिया था । पूरा सुरियावा बाजार गम के आंसू में डूब गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय राम गरीब गुप्ता जो 1 हफ्ते से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज वाराणसी स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हो रहा था जहां पर डॉक्टर ने इनकी हालत नाजुक होने के नाते इनको रेफर कर दिया जहां पर इनका इलाज भदोही में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था । अचानक उनकी तबियत और बिगड़ गई और वह हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिए । गुप्त जी का अपना एक इतिहास रहा है उन्होंने सदैव दीन दुखियों की सेवा की है । फिलहाल आज पूरा सुरियावा गम के आंसू में डूब गया है । जिनकी अंतिम यात्रा पूरे शानो शौकत से नगर में निकाली गई जो रामपुर स्थित घाट पर पूरे विधि विधान से इनका अंतिम संस्कार किया गया । शोक संवेदना व्यक्त करने में विधायक रविंद्र त्रिपाठी,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीधर गुप्ता, रमाकांत जायसवाल, अवधेश गुप्ता, एडवोकेट जटाशंकर, अब्दुल रहु ,पूर्व विधायक जाहिद बेग ,चेयरमैन गोरेलाल कनौजिया ,सभासद संजय ,शफीक अहमद आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More