भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मेहंदी और दुलदुल घोड़ा के साथ मोहर्रम का सातवां जुलूस गमजदा माहौल में हुआ संपन्न

0 23

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर के कस्बा से मोहर्रम का सातवां जुलूस मछली गली से चल कर पकड़ी गोदाम होते हुए प्रयागराज रोड कर्बला के मैदान पर समाप्त हुआ । जुलूस में पूर्व सांसद प्रतिनिधि ,पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन पद नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर तहसीमूल हक उर्फ बन्ने भाई ने बताया कि जुलूस की तैयारियों में बच्चों की अहम भूमिका है । जुलूस में शामिल लोगों के चेहरे पर गमजदा माहौल छाया हुआ था । जुलूस में मुख्य रूप से अखाड़ा

महबूब के उस्ताद पप्पू राइन ,अकील अहमद, अख्तर राइन, व अन्य लोग शामिल रहे। जुलूस में हर वर्ष की तरह इस बार रौनक कम दिखाई दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन हो रहा है जिसके चलते डीजे साउंड या माइक का प्रयोग न करके शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाया जाए जिससे अन्य आवाम को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े । जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का बहुत ही बढ़िया सहयोग रहा। जिस पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन के पूर्व प्रत्याशी तहसीमुल हक उर्फ बन्ने भाई ने प्रशासन को शुक्रिया अदा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल अमित सिंह, विमल द्विवेदी व अन्य थाना स्टाफ रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More