भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भाजपा ने संगठन की दृष्टि से जिले को बांटा दो भागो में क्षेत्र में ख़ुशी की लहर ,मछलीशहर को जिला बनाने की जगी आस

0 20

सुजानगंज, जौनपुर । कुछ साल से मछलीशहर को जिला बनाने की मांग तेजी से उठ रही है। इसी सम्बन्ध में पिछले साल समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता लाल उपाध्याय के नेतृत्व में मछलीशहर को जिला बनाये जाने को लेकर राज्यपाल को संदर्भित प्रार्थनापत्र तत्कालीन उपजिलाधिकारी के.के.सचान को दिया था।इसी बात की दावेदारी आज प्रबल होती दिख रही है।भाजपा संगठन ने काशी क्षेत्र के जौनपुर जिले को दो भागो में बाँटकर जौनपुर के अलावा मछलीशहर को भी जिला

घोषित कर दिया है।संगठन की दृष्टि से सुचारू व्यवस्था बनाने हेतु भाजपा की इस पहल से मछलीशहर क्षेत्र के लोगो में आशा की किरण दौड़ने लगी है।उन्हें विश्वास है कि जल्द ही प्रशासनिक दृष्टि से भी मछलीशहर जिला बन जाएगा।इस बाबत वरिष्ठ भाजपा नेता लाल उपाध्याय ने कहा कि मछलीशहर भगवान् बुद्ध के समय में भी जीवंत था,जिसे मच्छिकाखण्ड नाम से जाना जाता था।प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू का संसदीय क्षेत्र भी मछलीशहर रहा है। संगठन द्वारा घोषित मछलीशहर को जिला बनाये जाने का हम सभी स्वागत करते है।इससे न केवल संगठन की मजबूती बढ़ेगी बल्कि विकास के क्षेत्र में भी मछलीशहर अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। लोगो ने उपाध्याय के कार्यालय पर एकत्रित होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया।इस अवसर पर अनिल पाण्डेय, रोशन दुबे, संदीप उपाध्याय, अनिल तिवारी, अरुण उपाध्याय,रियासत अली प्रधान मतरी मथुरा, राजकुमार पटवा, आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट जय प्रकाश तिवारी सुजानगंज जौनपुर

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More