इंद्र भगवान की नाराजगी विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान भुखमरी के कगार पर
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर अंतर्गत ग्राम हसनपुर विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर के किसान इंद्र भगवान की नाराजगी व विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते आज किसानों के कठिन परिश्रम से लहलहाती धान की फसल आज सूख रही है जिसको देखकर किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है । किसान के यह समझ में नहीं आ रहा है कि अपनी फसल को कैसे बचाएं । जहां इंद्र भगवान के कोप भाजन के कारण धान की फसल सूख रही है वहीं विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी जले हुए ट्रांसफार्मर को न बदलवाकर किसानों को भुखमरी के कगार पर लाने से बाज नहीं आ रहे हैं । ग्राम हसनपुर में ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं जिसके संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी व विद्युत हेल्पलाइन पर शिकायत करते करते ऊब गए आज उनके चेहरे पर निराशा की बूंदें टपक रही है । उनके दुःख दर्द को सुनने वाला लगता है कि इस दुनिया में कोई है ही नहीं । किसान यह नहीं समझ पा रहा है अपनी फसल सूखने से बचाने के लिए किसके पास गुहार लगाने जाऐ कोई नजर ही नहीं आ रहा है । सरकार द्वारा बार-बार यह घोषणाएं की जा रही हैं कि जले हुए ट्रांसफार्मर 24 से 72 घंटे के अंदर बदले जाऐ । किसानों की सुविधा के लिए तमाम हेल्पलाइन नंबर चालू किए गए । आज उस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है । किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए या भ्रष्टाचार रोकने के लिए 1076 हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया गया जिस पर बात करने पर यह कह करके टाल दिया जाता है कि शिकायत यहां पर नहीं दर्ज होती है इसके लिए 19:12 पर आप लोग शिकायत दर्ज कराएं । गांव के लोगों ने बताया कि जनपद जौनपुर के विद्युत हेल्पलाइन व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के नंबर पर फोन लगा करके देख ले इनका नंबर उठता क्यों नहीं । ट्रांसफार्मर संबंधित शिकायत के नाम पर ऐसे चुप्पी साध लेते हैं जैसे फोन उठाने वाला कोई है ही नहीं । हम ग्रामवासी 29 यम यस जी हसनपुर फर्स्ट की शिकायत 14 अगस्त को 106 यम यस जी हसनपुर सेकंड की शिकायत 16 जुलाई और 63 केवी का ट्रांसफार्मर मौर्य बस्ती व चौरसिया व ब्राह्मण बस्ती का भी 16 जुलाई को ही जला पड़ा है लेकिन आज तक इस बस्ती के लोग अधिकारी कर्मचारी के यहां गुहार लगाते रहे कि हम लोगों का जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाए लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के कान तक जूं नहीं रेंग रहा है ।
दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
