नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की फीडर की विद्युत आपूर्ति रात्रि 10 बजे बहाल होने की सम्भावना
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । विजली ने हाहाकार मचा दिया है । भीषण गर्मी मे विना विजली के लोगों का जीना हराम हो गया है । ज्ञात हो कि मुँगराबादशाहपुर 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर लाइनमैनों की टीम ने दोपहर में इनकमिंग पैनल 2 की सीटी के साथ-साथ आउटगोइंग पैनल टाउन फीडर के केबल बदल दिया था इनकमिंग पैनल की सीटी बदलने के बाद भी इनकमिंग पैनल चालू नहीं हो सका इनकमिंग पैनल 2 के जरिये आउटगोइंग पैनल से जुड़े नीभापुर,भीखपुर,रूलर फीडर की आपूर्ति होती हैं। कल रात्रि से ही सप्लाई बाधित है लोग परेशान है जौनपुर से पैनल इंजीनियर पहुँच चुके हैं, इनकमिंग पैनल की टेस्टिंग होने वाली है। टेस्टिंग के बाद ही नीभापुर,भीखपुर,रूलर फीडर की सप्लाई चालू होने की सम्भावना बन सकता हैं। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की फीडर की विद्युत आपूर्ति रात्रि 10 बजे बहाल होने की सम्भावना है।
अनिलविश्वकर्मा
