भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

विधानसभा उपचुनाव का टिकट प्राप्त होने पर बधाइयों का लगा ताता

0 7

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर विधानसभा उप चुनाव होने वाले हैं उन्हीं 13 सीटों में से 1 सीट प्रतापगढ़ सदर 248 है जहां से रणजीत सिंह पटेल को बहुजन समाज पार्टी ने टिकट दिया है ।रणजीत सिंह को टिकट मिलने की खुशी मे बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । रणजीत सिंह पटेल हाल में ही पीसीएस रैंक की नौकरी से इस्तीफा दिए हैं । रणजीत सिंह पटेल 2004 बैच मे जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में तैनात थे । रणजीत सिंह पटेल का पारिवारिक बैकग्राउंड राजनीतिक क्षेत्र से है । रणजीत सिंह पटेल का मूल निवास मड़ियाहूं है । इनके पिता स्वर्गीय दूधनाथ सिंह पटेल जो पूर्व विधायक थे और उनकी माता सावित्री पटेल जो बहुजन समाज

पार्टी की पूर्व विधायक है । रणजीत सिंह पटेल की धर्मपत्नी डॉ सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की विधायक वर्तमान में है। भारतीय सहारा पत्रकार वीरेंद्र कुमार ने जब पूछा कि पीसीएस रैंक की अच्छी नौकरी छोड़कर आपका राजनीतिक क्षेत्र में आने की वजह क्या है? जिस पर रणजीत सिंह पटेल (पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी) ने बेबाकी से जवाब दिया कि जनता की सेवा सीमाओं के बंधन में रहकर नहीं किया जा सकता । नौकरी में रहते मैं लोगों की मदद चाहते हुए भी उस तरह नहीं कर सकता था जिस तरह मैं करना चाहता था । उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य सिर्फ नौकरी या पैसा नहीं होना चाहिए । जब पत्रकार द्वारा दूसरा सवाल किया गया कि क्या यह आपके द्वारा समाज के लिए एक कुर्बानी मानी जाए? उन्होंने तुरंत उत्तर दिया कि यह मैं अपने मुख से नहीं कह सकता, किंतु जितने भी महापुरुष समाज के लिए नई दिशा और दशा या परिवर्तन के लिए प्रयास किए हैं वह कहीं न कहीं बहुत बड़ा त्याग भी किए हैं ,चाहे वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर रहे हो, चाहे मान्यवर कांशीराम जी रहे हो, या छत्रपति शिवाजी साहू महाराज रहे हो, सब ने बहुत बड़ा त्याग किया है । सामाजिक बदलाव की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने कई प्रशासनिक और राजनैतिक उदाहरण भी दिए जिनमें कई ऐसे बड़े नेता हैं जिन्होंने बड़ी रैंक की नौकरियों को छोड़करके राजनैतिक क्षेत्र में कदम रखा ।टिकट मिलने पर लोग खुशी से झूम उठे । बधाई देने मे उपस्थित लोगों के क्रम में नगर पालिका पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र साहू, हरीश चंद्र पटेल ग्राम प्रधान, जयप्रकाश पटेल, डॉक्टर राकेश मौर्या, मोतीलाल चौरसिया, गौरव चौरसिया, अविनाश गौतम, रामचंद्र पटेल, देवी सेवक पटेल ,शेष नारायण पटेल, कादिर भाई ,अखिलेश पटेल , रामाश्रय सरोज , विश्वनाथ नगर अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More