भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी नियोजन, उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव 31 अगस्त को जनता से भेट एवं जनसुनवाई करेंगें

0 14

जौनपुर (सू0वि) प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि मा0 राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी नियोजन, उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव 31 अगस्त 2019 को 08 बजे से 09 बजे तक नगर पालिका परिषद जौनपुर में स्वच्छता निरीक्षण करेंगे। 09.10 बजे से 10.00 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई करेंगे। 12 बजे से पीडब्ल्यूडी/आरईएस/विधायक निधि द्वारा निर्मित की जाने वाली सड़को का शिलान्यास करेंगे। जिसमें ग्राम सभा खलीलपुर में दिनेश के घर से मकसूद के घर तक, जैगहा से अनुरेथुआ मार्ग पर मुस्तफाबाद एएनएम सेन्टर से पहले से रघुनाथ यादव के घर तक, ग्राम सभा पोरई कला से ग्राम मदैला तक, शेखअसरफपुर नहर से इमामपुर तक, गभिरन नदौली मार्ग में करेंगे। 01 सितम्बर 2019 को 08 बजे से 09 बजे तक नगर पालिका परिषद जौनपुर में स्वच्छता निरीक्षण करेंगे। 09.15 बजे से 11.00 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई करेंगे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More