भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

फिट इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चों ने लगाया ध्यान

0 19

सुजानगंज, जौनपुर । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया प्रोग्राम में जे पी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज जौनपुर के छात्र-छात्राओं ने योग, ध्यान आदि कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया है । फिट इंडिया प्रोग्राम का मूल उद्देश्य है कि आज हम चुस्त-दुरुस्त रहेंगे तो हमारा देश फिट रहेगा। इसके अंतर्गत जे पी इंटरनेशनल स्कूल में प्रातः ही बच्चों को ध्यान,प्राणायाम ,आसन ,योग आदि कराया गया। डीडी न्यूज़ पर प्रसारित

फिट इंडिया कार्यक्रम को भी बच्चों को दिखाया गया । स्कूल के प्रधानाचार्या निशा किरण उपाध्याय ने कहा कि यह वास्तव में एक अच्छा कार्यक्रम है जिसमें हम जैसे समस्त विद्यालय एवं क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान स्कूल के निदेशक डॉ0 विनय कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को फिट रहने के गुण बताते हुए कहा कि आज हमें शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्तर पर फिट रहने की आवश्यकता है। आसन, योग के माध्यम से हम शारीरिक रूप से फिट रहते हैं एवं ध्यान, प्राणायाम से हम मानसिक रूप से फिट रह सकते हैं। इन दोनों की आवश्यकता है। इस अवसर पी सी मिश्रा, ग्वालियस, निधि सिंह, मुक्ता सिंह, किटोली अंजली सिंह, प्रीती सिंह आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट जय प्रकाश तिवारी सुजानगंज जौनपुर

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More