भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

देवर द्वारा बेचे जाने की साजिश को लेकर महिला ने थाने में दिया तहरीर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 8

मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर । जौनपुर जिले के अंतर्गत मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम भैरोपुर में एक महिला ने अपने ही देवर के ऊपर लगाया संगीन आरोप । पुलिस के पूछताछ में आरोपी द्वारा षड्यंत्र करके बेचे जाने की बात कबूला है । ज्ञात हो कि ग्राम भैरोसुल्तानपुर में नीतू सरोज पत्नी रमाकांत सरोज पुत्र राम पदारथ सरोज ने अपने सगे देवर शिवाकांत उर्फ भोला के ऊपर धोखे से जिस्म के सौदागरों के हाथ बेचे जाने का का आरोप लगाया है और बताया कि उनके देवर उन्हें बहला-फुसलाकर जन्माष्टमी दिखाने की बात कह कर घर से लिवा गए किंतु जन्माष्टमी स्थल पर न जाकर मोटरसाइकिल द्वारा घर से 1 किलोमीटर दूर जौनपुर रायबरेली मार्ग पर ले गए, नीतू ने देखा कि सुनसान जगह तीन अज्ञात व्यक्ति पहले से ही प्रतीक्षा कर रहे थे और उन लोगों ने नीतू के फोटो लिए और वीडियो भी बनाएं । इसके बाद उनके देवर उनको वहां से लिवा कर चले आए और यह बात घर में किसी को न बताने के लिए कहा, किंतु नीतू ने यह सारी बात अपने पति रमाकांत सरोज को बता दिया, दो दिन बाद आरोपी शिवाकांत ने नीतू से कहा कि आपके जो भी समूह के कर्जे है वह सब माफ हो जाएंगे और ₹2 लाख भी अलग से मिलेंगे, नीतू को सारा मामला समझ में आ गया था वह भी उनके हां में हां करती रही, क्योंकि नीतू और उसके पति रमाकांत सरोज इस रैकेट के पीछे का सच जानना चाहते थे इसमें कौन-कौन से अपराधी लिप्त हैं ताकि उनको सजा मिल सके, इसी क्रम में आज दिनांक27/08/19 को जब आरोपी देवर नीतू से कहा चलिए रानीगंज चलना है वह लोग वही इंतजार कर रहे हैं तब नीतू ने इसकी शिकायत अपने पति के साथ मिलकर थाना मुंगरा बादशाहपुर में की, थाना मुंगरा बादशाहपुर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने संगीन मामले को गंभीरता से लेते हुए मैं फोर्स के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, और पुलिस की पूछताछ में वह बताया कि वह रुपए दो लाख में अपनी ही भाभी का सौदा कर चुका था, अब देखना यह है कि पुलिस कितनी सक्रियता से गंभीर अपराध में लिप्त लोगों तक पहुंच पाती है या उन्हें गिरफ्तार कर पाती है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More