तेजी से जा रही इंडिगो कार अनियंत्रित होकर गड्डे मे पलट गई
पवाँरा, जनपद । इन दिनो रोड एक्सीडेंट की वारदातें अधिक सुनने को मिल रही हैं । जौनपुर के पवारा थाना क्षेत्र के महेशगंज मे वाराणसी की तरफ तेजी से जा रही इंडिगो कार, कार न0 UP 72 AT 0227 अनियंत्रित होकर गड्डे मे पलट गई । कार चालक अंकित पाल पुत्र

प्रभाकर पाल, अभिषेक साहू पुत्र मुन्ना लाल साहू निवासी गण भगवा थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ़ व अन्य तीन लोग इस दुर्घटना मे सभी लोग बाल-बाल बच गए । घटना की सुचना पर थाना अध्यक्ष पवाँरा अगमदास मय फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहें । यह घटना समय सांय लगभग 5 बजकर 25 मिनट की है ।
