भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

संपादक के आवास पर धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

0 9

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुँगराबादशाहपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम डिहई का पूरा ( लौंह ) मे शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित शम्भूनाथ बाल कृष्ण जन्मोत्सव समिति के बैनर तले समिति के चेयरमैन व भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र व सब की नजर राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक श्याम शंकर

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर भक्ती गीत गाते हुए पायलट आफीसर पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार राधेश्याम पाण्डेय ।

———————————————————

पाण्डेय के पैत्रृक आवास पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम मे पायलट आफीसर पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार ने श्रीकृष्ण के ऊपर आधारित भक्ती गीत जैसे

गाया उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई । राम प्रकाश पाण्डेय ( प्रकाश लहरी ) की भक्ती गीत माई के मन भावे ला चुनरिया गोटेदार संइया लेहले अइहा ना … को जैसे ही गाया लोग झूमने पर मजबूर हो गए । कलाकार राम अवतार यादव की भक्ती गीत कइसे जियरा जुड़ाई ए भाई एको माई के बिना … को सुनकर लोगों ने जमकर सराहा । पूर्व प्रधान शंकर पटेल की भक्ती गीतों पर

उपस्थित भक्तों ने जमकर तालियां बजाने लगे । सुभाष तिवारी की गीत हथवा लिहे सरंगी…पर उपस्थित लोगों ने खूब सराहा । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस मौके पर केदारनाथ पाण्डेय( लालजी पाण्डेय ) , रोहित तिवारी, संगम तिवारी, हरिप्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, माताफेर मिश्र, हेमंत शुक्ला, बसंत शुक्ला, अनिल शुक्ला, शंतोष तिवारी, शेषधर पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, रामानुज पाण्डेय, अरविंद तिवारी, मंगला प्रसाद तिवारी के साथ- साथ तमाम लोग उपस्थित थे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More