नन्हे मुन्ने की रक्षा करना उन्हें सही मार्ग दिखाना अच्छे संस्कार देना आत्मनिर्भर बनाना हमारा परम कर्तव्य है – वीरेंद्र प्रताप सिंह
दिल्ली । के. डी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल ए ब्लॉक सोनिया विहार द्वारा स्वतंत्रता दिवस और पावन भाई बहन के पावन रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं से रक्षा सूत्र बंधवाया । आनंदित होते हुए प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- नन्हे मुन्ने की रक्षा करना उन्हें सही मार्ग दिखाना अच्छे संस्कार देना आत्मनिर्भर बनाना हमारा परम कर्तव्य है और इस नेक कार्य में हम कभी पीछे नहीं रहते, इन्हीं छोटे-छोटे बच्चों में कल कोई शिक्षक होगा तो

कोई डॉक्टर, कोई मंत्री या कोई अधिकारी बनकर हमारे सामने खड़ा होगा । तब हमारी तपस्या कामयाब होगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा आंचल सिंह, बबितारानी प्रबंधक, खुशबू झा, प्रिया सिंह, आबिदा खातून, अजंति मिश्रा, नरेंद्र प्रताप सिंह डायरेक्टर, सोनी, निरवत, प्रिया, ज्योति, सुप्रिया, चित्रभान, ज्योति मौर्य सहित विद्यालय शिक्षण मंडल ने हिस्सा लिया।
