सोलहवीं भोज में स्वर्गी अनंत राम साहू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर नगर के एकलौते अमर शहीद प्रयागराम साहू के पौत्र व शैलेन्द्र साहू के पिता अनन्तराम साहू जी के सोलहवीं (भोज) में दिनांक 14/08/2019 को मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुषमा पटेल, क्षेत्राधिकारी मछली शहर विजय कुमार सिंह, मुंगराबादशाहपुर थाना

प्रभारी अनिल कुमार सिंह, पवांरा थाना प्रभारी हरि प्रताप यादव, सतहरिया चौकी इंचार्ज श्रीमान विनोद राय, चेयरमैन शिवगोविंद साहू, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, तथा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मुंगरा अजय शंकर दूबे के पिता समेत नगर के समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षकगण,व मित्रगण आदि लोगों ने अमर शहीद के शोकाकुल परिवार में पहुंच कर श्री अनन्तराम साहू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
