भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

वृक्ष से ही पर्यावरण होता है शुद्ध- डॉ जय प्रकाश तिवारी

0 9

सुजानगंज, जौनपुर । रघुवीर महाविद्यालय एवं ललिता टीचर ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट रघुवीर नगर थलोई के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। एक छात्र एक वृक्ष के संकल्प के तहत महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर जयप्रकाश तिवारी ने वृझ लगाते हुए कहा कि समस्त छात्र एवं छात्राएं अपने जन्मदिन पर एवं

विशेष त्योहारों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम अवश्य करें। इन वृक्षों से ही हमारा पर्यावरण शुद्ध रहता है। इस बृहद कार्यक्रम के तहत 50 पेड़ आम के 20 पेड़ नीम के 30 पेड़ शीशम के लगाए गये ।यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अवधेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शारदा सिंह डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय डॉ सत्यप्रकाश तिवारी डॉक्टर संजू शुक्ला अभिषेक मिश्रा जितेंद्र सिंह आदि का प्राध्यापक मौजूद रहे।

रिपोर्ट जय प्रकाश तिवारी सुजानगंज जौनपुर

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More