भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

स्वस्थ रहने के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है – चेयरमैन शिव गोविंद साहू

0 15

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर द्वारा श्री शिवगोविन्द साहू की अध्यक्षता में नगर के रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन में बहुत ही जरुरी है और हम सबको वृक्ष हर जगह लगाने चाहिए वृक्ष हमें छाया प्रदान करते हैं । स्वस्थ रहने के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है । चेयरमैन ने कहा कि वृक्षों के छाया में पशु-पक्षी ही

नही मानव भी चैन की सांस लेते हैं । ऐसा सुनने मे आया है कि जहां वृक्ष पर्याप्त मात्रा में होते है, वहां वर्षा की मात्रा भी सही होती है । वृक्षों की कमी सूखे का कारण बनती है । वृक्षों से पर्यावरण की खूबसूरती में निखार आता है। इस मौके पर सभासदगण धर्मेन्द्र सिंह, दीपक मोदनवाल, रामजश पटेल, रामजश मौर्या, अरविन्द साहू (बच्चा), प्रभात तिवारी, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजू केशरी, अभिषेक तिवारी, कल्लू सोनी, मोनू जायसवाल, स्टेशन मास्टर मुं0बादशाहपुर, अवर अभियन्ता शिवानन्द वास्को, ओंकारनाथ मिश्र लिपिक, बृजकिशोर यादव लिपिक सहित व अन्य सम्मानित नागरिकगण एंव कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More