भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बकरीद त्योहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक मुँगराबादशाहपुर थाने मे संपन्न

0 9

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । बकरीद त्यौहार को देखते हुए थाना मुंगरा बादशाहपुर में पीस कमेटी की बैठक की गई । बैठक मे तमाम समाजिक लोग उपस्थित हुए ।पुलिस क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह, उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे, एसपीआरए संजय राय जौनपुर ने लोगों को शांति पूर्ण व्यवस्था के लिए संबोधित किया और लोगों की समस्याएं भी सुनी । इसी क्रम में हिंदू संगठन के लोगों ने कुर्बानी के बाद होने वाले गंदगी के इधर-उधर फेंकने से होने वाली समस्याओं को अवगत कराया जिस पर तहसीमुलहक उर्फ बन्ने भाई ने लोगों को

आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मुंगरा बादशाहपुर मे हिंदू और मुस्लिम भाइयों का हमेशा प्रेम रहा है उसी प्रकार से भविष्य में भी कायम रहेगा । जिस पर क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर हमेशा गंगा जमुनी तहजीब बनी रही उसी प्रकार से इस तहजीब के मिसाल को भविष्य में भी बनाए रखने का सहयोग आप लोगों से अपेक्षित है। सदर अंजुमन रियाज ने कहा हम विश्वास दिलाते हैं की सावन का पवित्र माह चल रहा है इसी में मुस्लिम भाइयों का त्योहार भी है इसको पूरी तरह से ध्यान में रखा जाएगा। बैठक में एसपीआरएस जौनपुर ने कहा कि हिंदू मुस्लिम का जब त्यौहार एक साथ पड़ता है तो ऊपर वाला अर्थात ईश्वर हमारी परीक्षा लेता है कि हमारे अंदर कितना भाईचारा है इसलिए ऐसे अवसर पर हमें जरूरत है कि भाई चारे के संबंधों का निर्वहन करें ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More