भोजपुरी फिल्म रांझणा का हुआ शुभारंभ
जौनपुर । क्षेत्र के बरसठी के कटवार बाज़ार में आज 2 अगस्त दिन शुक्रवार को नारियल तोड़कर भोजपुरी फिल्म रांझणा का मुहूर्त किया गया जिसके डारेक्टर प्रदीप आर शर्मा तथा फ़िल्म के हीरो सतेंद्र सिंह व हीरोइन आकांक्षा दुबे है । फ़िल्म के मेन विलेन का किरदार जीतू शुक्ला , महेश रुद्र , है ।गोपाल राय, लोटा तिवारी है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर शिवम् बाबा है। एक्टर आशीष सिंह , संदीप मिश्रा, बालेश्वर सिंह, नीतू यादव, सरिता यादव आदि का अहम रोल है इस फ़िल्म में। वहीं पर फ़िल्म

की शूटिंग जौनपुर के तमाम प्रख्यात स्थानों पर की जाएगी उसके बाद वाराणसी के भी विभिन्न स्थानों पर होगी। एक्टर महेश रुद्र ने बताया कि अक्टूबर में फ़िल्म “वादा करले साजना” भी रिलीज़ होगी और नवंबर में भी दो फिल्मों का मुहूर्त किया जाएगा और उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म एक पारिवारिक फिल्म है इस फ़िल्म का उद्देश्य है कि समाज में होने वाली बुराइयों को समाप्त की जाय वहीं पर उन्होंने बताया कि हीरो सतेंद्र सिंह की कई भोजपुरी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जैसे रुद्र रक्षक, बैरिकंगना 2 आदि ।
रिपोर्ट जय प्रकाश तिवारी जौनपुर
