चरम सीमा पर भ्रष्टाचार स्वयं देख आग बबूला हुए खंड विकास अधिकारी, कहा उच्च स्तरीय जांच होकर होगा मुकदमा पंजीकृत
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से लगातार कई ग्राम सभाओं से शिकायते सब की नजर और भारतीय सहारा समाचार के माध्यम से आ रही थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर पियूष सिंह स्वयं संज्ञान में लेते हुए निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम ग्राम भैरो सुल्तानपुर में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थियों से

सच जाना और उन्होंने देखा कि जो आवास कागज में बनकर कप्लीट हो चुके हैं हकीकत में सारे अधूरे कार्य हैं । न किसी आवास का फर्श बना हुआ है न तो दरवाजे लगे हैं और न ही दीवारें प्लास्टर है, और छत से सभी जगहों से बारिश का पानी का रिसाव हो रहा है। बातचीत में आवास के बनवासी लाभार्थियों ने बताया कि उनका आधार कार्ड और बैंक पासबुक ग्राम प्रधान पुष्पा देवी व प्रधान पति नीरज कुमार स्वयं अपने पास रखते थे और जब पैसा निकलवाना होता था तो बैंक पासबुक अपने साथ में ले जाते थे और पैसा निकलवाकर बैंक के बाहर तुरंत रुपया ले लेते थे और फिर से बैंक पासबुक अपने पास रख लेते थे । लाभार्थियों द्वारा पूछे जाने पर ग्राम प्रधान व प्रधान पति बताते थे कि सरकार से यह आदेश है कि आप लोग का आवास ग्राम प्रधान द्वारा ही बनवाया जाएगा, वनवासियों के इस बयान को सुनते ही खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर आग बबूला हो गए, और पीड़ित लाभार्थियों का नाम चिन्हित करते हुए कहा कि उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी के खिलाफ निश्चित ही कार्रवाई होगी जिसके तहत कई ग्राम प्रधान या संबंधित दोषी जेल जा सकते हैं ।
वीरेंद्र कुमार ,राम कुमार जयसवाल की खास रिपोर्ट
