पंचायत पुनर्गठन एवं छोटी सरवा को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर विशाल आक्रोश रैली बांसवाडा से अरूण जोशी की रिपोर्ट
बांसवाडा से अरूण जोशी की रिपोर्ट
बांसवाड़ा । आज गुरूवार को मामा बालेश्वर दयाल राजकीय पीजी महाविद्यालय कुशलगढ़ से विशाल आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संगठन,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा कुशलगढ़ के
संयुक्त तत्वाधान मे एम.बी.डी.महाविद्यालय से उपखंड कार्यालय कुशलगढ़ तक पूर्व ज्ञापन के आधार पर रैली निकाली

गई। जिसमें नई 20 पंचायत पुनर्गठन की मांग को लेकर एवं छोटी सरवा को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर एवं चारों छात्र संगठन के द्वारा विशाल रैली के साथ उपखंड कार्यालय कुशलगढ़ के सामने चक्का जाम और धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें एसटीएससी छात्र संगठन विधानसभा प्रभारी महेश कटारा के नेतृत्व में खेड़ा धरती से लक्ष्मण दामा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमनलाल मईढ़ा अमृतलाल मईडा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कांतिलाल गरासिया श्यामलाल सिंघाड़ा दिलीप मेडा पूरी टीम भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा से वीरेंद्र भाबोर पूरी टीम एवं की टीम एसटी एससी छात्र संगठन जिला महामंत्री प्रभु लाल रावत एसटीएससी छात्र संगठन से एससी प्रकोष्ठ जिला संगठन मंत्री राहुल डिंडोर एसटी एससी युवा नेता ललित सुरावत जिला मंत्री संतोष कटारा तहसील अध्यक्ष कमल कटारा तहसील उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र खड़िया एमबीडी संयुक्त सचिव अश्विन सुरावत एसटीएससी छात्र संघ युवा नेता अश्विन गुर्जर दिलीप सिंह अड पारस कटारा पंकज डिंडोर रितेश डामोर सुरेश निनामा राकेश कटारा प्रकाश कटारा कांतिलाल भाबोर एवं चारों छात्र संगठनों के कई युवा नेता मौजूद थे पंचायत पुनर्गठन को लेकर विधानसभा प्रभारी महेश कटारा ने बताया प्रशासन को पूर्व में तीनों छात्र संगठनों के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया गया था की राजस्थान सरकार के आदेशानुसार 2011 की जनगणना के अनुसार टीएसपी क्षेत्र में 2500 की जनसंख्या के अनुसार कुशलगढ़ पंचायत समिति में नई 20 पंचायतों का पुनर्गठन किया जाए एवं छोटी सरवा को पंचायत समिति बनाई जाए लेकिन प्रशासन ने इस और ध्यान नहीं दिया और सिर्फ 6 पंचायतों का पुनर्गठन कर के क्षेत्र की जनता का अहित कर रहे हैं इसलिए सभी छात्र संगठन अपने क्षेत्र के विकास के लिए एक होकर कॉलेज से विशाल रैली के साथ उपखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया और तहसीलदार कुशलगढ को ज्ञापन दिया। ओर सभी संगठनो ने पदाधिकारीयोने कहा कि आगे जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन करेंगे।
