भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

श्रावण मास मेले का निरीक्षण करते हुए एस. पी.आर .ए .ग्रामीण संजय राय ने कांवरियों के साथ लगाए बोल बम के नारे

0 19

मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर से सुजानगंज मार्ग पर स्थित जयपाल पुर ओवर ब्रिज के पास निरीक्षण करते हुए जौनपुर एसपीआरए ग्रामीण संजय राय पहुंच कर कांवरियों के लिए किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया, और कांवरियों के साथ बैठकर उनका हाल जाना, इसी बीच प्रयागराज से जल भरने के लिए जा रहे कांवरियों को बताया कि मैजिक टेंपो या पिकअप

में सीमित संख्या में ही जाए क्योंकि ऐसी स्थिति में वाहन अनियंत्रित होकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है इसी के साथ उन्होंने बड़े ही विनम्रता और प्यार से ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दिए ,इसके बाद कांवरियों के साथ मिलकर बोल बम के नारे भी लगाए । एस पी आर ए संजय राय की विनम्रता और सरलता को देख कर कई कांवरियों ने उनके साथ सेल्फी भी लिया! भारतीय सहारा के पत्रकार वीरेंद्र कुमार और राकेश कुमार से बातचीत में उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी जी कांवरियों के स्वागत के लिए जगह-जगह हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर रहे हैं और साथ में पुलिस प्रशासन को व्यवस्थाओं और सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More