भोले बाबा के भक्तों से भरी मैजिक पलटी, पांच भक्त हुए रेफर, और सात गंभीर रूप से घायल
भारतीय सहारा डिजिटल टीम । प्रयागराज जिले मे जौनपुर मार्ग पर स्थित रानी का तालाब बुढ़िया का इनारा के पास कांवरियों से भरी एक मैजिक इसे छोटा हाथी के नाम से जाना जाता है वह अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 5 कांवरिया की गंभीर स्थिति होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर से प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, और सात कांवरियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में चल रहा है । घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छोटा हाथी

के ढाला में करीब 20 से 25 कंवरिया मौजूद थे । घटनास्थल पर पहले से ही मौजूद फूलपुर थाना प्रभारी सभी घायलों को आनन-फानन में कांवरियों के ही सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल भेजा । अब सवाल यह उठता है कि जहां शासन और प्रशासन दोनों चुस्त और दुरुस्त होकर पेट्रोलिंग कर रहे हैं कि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे, वहीं भोले बाबा के भक्तों ने स्वयं अपनी जान को जोखिम में डालकर चार पहिया वाहनों की छतों पर बैठकर बड़ी लापरवाही से जल भरने के लिए जाते हैं वहीं इनके इस खतरनाक भक्ति के आगे शासन और प्रशासन दोनों मजबूर दिखाई पड़ रहे हैं क्योंकि जब बात आती है नियमों की या इनके सुरक्षा की ,तब वही बात धर्म की आ जाती है, और फिर पुलिस प्रशासन को मजबूर होकर लचर बनना पड़ता है ।
वीरेंद्र कुमार के साथ रामकुमार जायसवाल की रिपोर्ट
