अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो अवैध गांजा व बिक्री के 40,040/- रू0 बरामद
शिवगढ़, प्रतापगढ़ से अशोक शुक्ला की रिपोर्ट
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0नगर सुरेन्द्र नाथ मय हमराह व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 नन्हे लाल यादव मय टीम द्वारा दिनांक 22.07.2019 को थानाक्षेत्र को0नगर के भवगा क्रासिंग के पास से एक अभियुक्त विजय कुमार राय पुत्र रमेश चन्द्र राय नि0 पूरे माद पुरखीपुर थाना को0नगर

जनपद प्रतापगढ़ को 10 किलो अवैध गांजा व बिक्री के 40,040 (चालीस हजार चालीस रू0)/- रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
