ब्लाॅक स्तरीय प्रधानाचार्य सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
बांसवाडा से अरूण जोशी की रिपोर्ट
बांसवाड़ा । राउमावि कोटड़ा राणगा में 31 जुलाई से 30 सितंबर 2019 तक सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह शम्भुलाल नायक सीबीईओ कुशलगढ़ की अध्यक्षता एवं सेवानिवृत्त शिक्षाविद आनंदीलाल बसेर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए नव पदस्थापित

प्रधानाचार्यों का पुष्पहार से स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन भीमजी सुरावत नोडल प्रधानाचार्य कुशलगढ़ ने दिया। सम्मान समारोह को राकेश कुलदीप, सब्बू रावत, प्रेमप्रकाश मीणा एवं सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्य नाथूलाल गरासिया, रामस्वरूप मीणा एवं जोदहींग मईड़ा ने संबोधित किया।। स्थानीय विद्यालय राउमावि कोटड़ा राणगा के प्रधानाचार्य सीताराम काँसोटिया ने आभार व्यक्त किया।
