मुँगराबादशाहपुर नगर में जर्जर तारों को बदलने का मुद्दा गूंजा विधानसभा में
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । विगत वर्ष मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के मुहल्ला गुड़हाई स्थित जनसम्पर्क कार्यालय में नगर के लोगों द्वारा विधायक डा० सुषमा पटेल से नगर पालिका क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की बात बताई गई थी। जर्जर तार बदलवाने हेतु निवेदन किया गया था। दिनांक ०2/०7/2018 को विधायक डा०सुषमा पटेल ने उर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि जनपद जौनपुर की नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर में विद्युत सप्लाई के लिए लगाए गए तार काफी जर्जर हो गए हैं तथा टूट कर गिरते रहते हैं इससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है साथ ही जान माल का नुकसान होता

रहता है। अधिकारियों से बार-बार कहे जाने के बाद भी उपरोक्त नगर पालिका में जर्जर तार बदले नहीं जा रहे हैं। कृत कार्यवाही में हो रहे विलम्ब को विधायक डा० सुषमा पटेल ने सदन के समक्ष रखा। विधानसभा के द्वितीय सत्र- 2019 के प्रथम शुक्रवार के लिए निर्धारित श्रीमती सुषमा पटेल सदस्य विधान सभा द्वारा पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 4 के जबाव में दिनांक 19/07/2019 को उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा

जनपद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर में मोहल्ला नईगंज में जर्जर 11केवी केबल के स्थान पर 450 मीटर 11 केवी एक्स०एल०पी० केबिल बदल दिया गया है। मछलीशहर रोड में जर्जर तार के स्थान पर 250 मीटर वीजल कन्डक्टर तार, सिपाह में 450 मीटर वीजल कंडक्टर तार और जंघईरोड पर 300 मीटर वीजल कन्डक्टर लगाकर जर्जर तार बदल दिया गया है। वर्तमान में विद्युत आपूर्ति सामान्य है। जबकि सच यह है कि अभी भी विद्युत आपूर्ति सामान्य नहीं है। अभी भी स्टेशन रोड़,गोलामंडी तिराहा, सब्जी मंडी,गजराजगंज,आदि मुहल्लो में जर्जर तार बदले जाने की आवश्यकता है। जर्जर तारों के ही वजह से बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।
#आपका_शैलेन्द्र_साहू
