विजली विभाग के संसाधनों के अभाव में बिजली की किल्लत से जूझ रहे लोग,अधिकारी कर रहे हैं खानापूर्ति
मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । जहां सरकार की मंशा और प्रयास है कि नगर में 24 घंटा बिजली और ग्रामीण में 18 घंटे निर्बाध बिजली मिले विजली विभाग की लापरवाही कहे या फिर सरकार के खजाने मे सेंध लगाकर धन का बंदरवाट कर रहे हैं या फिर वर्षों से चला आ रहा जर्जर तार वजह चाहे जो भी हो लेकिन विजली विभाग के संसाधनों के अभाव में 4 घंटा भी बिजली नहीं मिल पा रही है । इसकी वजह विजली विभाग का खुद

संसाधनों का अभाव है। आजादी के बाद जब से तार लगे हुए हैं शायद तब से वही तार लगे हुए हैं शायद उन्हें कभी बदला नहीं गया है । तार जर्जर होने की स्थिति में आए दिन स्पार्क होकर टूट जा रहे हैं । तार को लेकर प्रतिदिन बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है । सरकार लाख दावा कर ले उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली व्यवस्था देने की लेकिन धरातल पर दिखाई नही पड़ रहा हैं । विद्युत अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही की वजह से सरकार की मंशा और प्रयासों पर पानी फिर रहा है ।
