समाजसेवी संस्था डॉ यू .के. मोरल सेवा संघ द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर संपन्न
दिल्ली । अपने क्रियाकलापों से समाज को नई दिशा देने और दशा सवारने में लगी समाजसेवी संस्था डॉ यू .के. मोरल सेवा संघ द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर यमुना विहार स्थित गोंडा चौक पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह 9:00 बजे से ही संस्था द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने मधुमेह, रक्तचाप के साथ नेत्र जांच कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। मौके


पर उपस्थित जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मों के साथ-साथ दवाइयां भी वितरित की गई। इस दौरान अपने कर्मठ सदस्यों सहित उपस्थित समाजसेवी डॉ यू.के. चौधरी ने मन के उदगार व्यक्त करते हुए कहा- हम पिछले 5 वर्षों से निरंतर ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन करा रहे हैं ताकि गरीब से गरीब तबके का व्यक्ति भी इस निशुल्क सेवा का लाभ उठा सके, वास्तव में आज व्यक्ति विभिन्न रोगों से ग्रस्त है परंतु से पता ही नहीं चल पाता कि वह रोग ग्रस्त है या नहीं, हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह सेवा पहुंचे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बलवान, महामंत्री जयपाल चौहान, नित्यानंद गैरोला, सहित भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ मोरल अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।
जनहित में सम्पन्न हुआ निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर
