पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी गौशाला पहुंचकर गौ माताओं का लिया हाल
मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । महज 4 दिन पूर्व उकनी स्थित गौशाला मे व्यवस्थाओं की कमी के कारण कई गोवंश मर गए थे इसके बाद आनन-फानन में गांव में स्थित बंद पड़े डेयरी जिसके मालिक गोल्डी सिंह निवासी सटवा ने जो एक समाजसेवी भी हैं उन्होंने अपने बंद पड़े डेयरी को जो सारी सुविधाओं से पहले से ही लैस जो कई एकड़ में था उसे गोल्डी सिंह ने पुण्य का कार्य करते हुए कहा कि जब तक सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं बन जाती तब तक सारे गोवंश की व्यवस्था डेरी पर व्यवस्था की जिम्मेदारी मैं ले रहा हूं । सोने पर सुहागा तब हो गया जब मुंगरा बादशाहपुर

विकासखंड के अंतर्गत नौवाडांड़ी गांव के निवासी अजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह जो समाजसेवी से जाने जाते हैं उन्होंने कहा कि सभी मवेशियों के चारे का खर्च वह और उनके भाई पिंटू सिंह उठाएंगे । पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने गोल्डी सिंह और अजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की इस महान कार्य और सोच के लिए धन्यवाद किया । दिवेदी ने स्वयं अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया और कहा कि उपस्थित समाजसेवी और मेरे चाहने वालों ने किसी अपेक्षा से मुझे नहीं बुलाया क्योंकि मैं आज विधायक नहीं होते हुए भी लोगों की समस्याओं पर पहुंचने का प्रयास करती हूं और हमारे स्तर से जो भी होगा पूर्ण करने का प्रयास करूंगी । इस अवसर पर गोल्डी सिंह अजय सिंह उर्फ पप्पू पिंटू सिंह ,अनिल कुमार चौबे ,रोहन पांडेय, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ,खंड विकास अधिकारी पियूष सिंह ,सीडां अध्यक्ष शिवा सिंह , राकेश मिश्रा पत्रकार, जितेंद्र मिश्रा ,विहिप नेता विशंभर दूबे आदि लोग उपस्थित रहे ।
