भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवरो से अधिकारियों के पसीने छुटे

0 12

कुशीनगर । समीक्षा बैठक मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवरो ने अधिकारियों के पसीने छुटा दिए । सीएम ने कहा कि नकारापन बर्दाश्त नही होगा । चार घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। ज्ञात हो कि कुशीनगर में आज गोरखपुर मंडल के कुशीनगर, देवरिया व महराजगंज जिलों की समीक्षा में सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त रहे। खराब परफार्मेंस के कारण जहां उन्होंने महराजगंज के सदर एसडीएम सत्यम मिश्र को हटाने के लिए डीएम महराजगंज को निर्देशित किया। वहीं कुशीनगर के पडरौना व तमकुहीराज के बिजली एक्सईएन को हटाने का फरमान सुनाया। देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के सीएमओ व डिप्टी सीएमओ से खराब प्रदर्शन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। मुख्यमंत्री के इस तेवर से सरकारी महकमों मे हड़कंप मचा हुआ है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More