भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत दी गयी जानकारी

0 16

जौनपुर (सू0वि) जुलाई अभियान के तहत बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत जौनपुर में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामदत्त सिंह के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण संजीव साहू एंड कंपनी द्वारा प्रदान किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए छेड़छाड़ की घटना होने पर क्या किया जाना है कि विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल कल्याण समिति जिला बाल संरक्षण इकाई विशेष किशोर पुलिस इकाई के बारे में बताया साथ ही हेल्पलाइन नंबर 181 महिला हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड लाइन वन स्टॉप सेंटर के बारे में बालिकाओं को विस्तार से अवगत कराया। महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव द्वारा बालिकाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन डायल 100 की कार्यवाही से अवगत कराया गया।
बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में अवगत कराया गया। महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा द्वारा कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त द्वारा ऑनलाइन होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबिता द्वारा महिला हेल्पलाइन 181 रश्मि मिश्रा उप निरीक्षक लाइन बाजार सरिता यादव थानाध्यक्ष केराकत एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डायरी पेन पंपलेट एवं कानूनी पुस्तिका का वितरण भी किया गया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More