दिल्ली मे भीषण गर्मी के कारण एक हफ्ते तक आठवीं तक के स्कूल बंद
दिल्ली । दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके बताया है कि दिल्ली में गर्म मौसम को देखते हुए स्कूलों में 8वीं क्लास तक के लिए गर्मी की छुट्टियाँ एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 8वीं तक बच्चों के स्कूल अब 8 जुलाई से खुलेंगे। बाक़ी क्लास के लिए स्कूल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे।
ज्ञात हो कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत रही। गर्मी के चलते दिल्ली की स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है।
