भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मेयर ने नाला सफाई और जलभराव से बचाव की तैयारियों का मुआयना किया

0 9

इलाहाबाद । मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शनिवार को मीरापुर इलाके में नाला सफाई और जलभराव से बचाव की तैयारियों का मुआयना किया। सीवर लाइन डालने के बाद गलियां सुधारने का काम एलएंडटी की ओर से नहीं करने पर मेयर ने नाराजगी जताई।

सबसे पहले वह सब्जी मंडी चौराहा पहुंचीं। यहां हरि मंदिर के पास नाला कचरे और मलबा से पटा मिला। सदियापुर की ओर जाने वाला यह नाला पूरी तरह पटा मिला। चौराहे से कालरा नर्सिंग होम तक नाला पटा मिला। लोगों ने घरों के सामने से सब्जी दुकानदारों को हटवाने की मांग की। 60 फीट रोड का नाला भी पटा मिला। यहां बारिश में जलभराव का अंदेशा जताया गया है। सीवर लाइन डालने के बाद गलियां सुधारने का काम एलएंडटी की ओर से नहीं करने पर मेयर ने नाराजगी जताई। उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लवकुश, नगर अभियंता आशीष त्रिवेदी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More