भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया मे ब्यवस्था के नाम पर अनेकों खामियां

0 11

सतहरिया, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में व्यवस्था के नाम पर अनेकों खामियां देखने को मिली, हॉस्पिटल पर चार डॉक्टर की नियुक्ति होते हुए मात्र दो डॉक्टर मौके पर मिले और जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि अक्टूबर 2018 से दो डॉक्टर एक भी दिन हॉस्पिटल नहीं आए हैं ।

अंधेर तो तब हो गया जब उसी स्वास्थ्य केंद्र पर निरंतर 3 वर्षों से एक्सरे टेक्नीशियन तनख्वाह तो ले रहा है । एक्सरे मशीन चलाने के लिए किंतु आज तक हॉस्पिटल में एक्सरे मशीन उपलब्ध ही नहीं है जिस पर स्वास्थ्य विभाग प्रशासन कुछ कहने से भी मौन है । मुख्य सड़क मार्ग से स्वास्थ्य केंद्र की दूरी लगभग 150 मीटर है जिस पर किसी प्रकार की लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है और हॉस्पिटल के अगल बगल किसी प्रकार की सफाई की व्यवस्था देखने को नहीं मिली । डॉक्टर संजय राय से बात करने पर उन्होंने बताया कि जितना फंड

हॉस्पिटल के लिए आता है उतने में व्यवस्थाएं बेहतर नहीं हो पाती है । उन्होंने बताया कि संबंधित उच्च अधिकारियों से हॉस्पिटल में पैथोलॉजी के लिए कई बार लिखित मांग की गई किंतु उस पर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है । अब सवाल उठता है । उत्तर प्रदेश सरकार व्यवस्था और स्वच्छता को लेकर जो बड़े-बड़े दावे करती है वह जमीनी स्तर पर क्रियान्वित क्यों नहीं हो पा रही है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ऊंचा होता है फिर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया दुरव्यवस्थाओं का दंश (संसाधनों का अभाव )कब तक झेलता रहेगा।

राकेश मौर्य की खास रिपोर्ट

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More