भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पोलियो की दवा पिलाकर जनपद को पोलियो मुक्त करनें मे सहयोग प्रदान करें – सीएमओ

0 10

जौनपुर (सू0वि) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामजी पाण्डेय ने बताया कि जनपद में 23 जून, 2019 से 28 जून, 2019 तक भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान पूर्व चक्रो की भाँति चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त अभियान मे 0-5 वर्ष के बच्चों का लक्ष्य 703509 रखा गया है । जनपद में कुल 1908 बूथों की स्थापना की गयी है तथा 5766 बूथ वैक्सीनेटर लगाये गये है। छूटे हुये बच्चो को दिनांक 24 जून, 2019 से 28 जून, 2019 तक 1237 टीमों द्वारा कुल 709656 आवासों को आच्छादित कर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलायी जायेगी।
आज जिला महिला चिकित्सालय, जौनपुर के परिसर में स्थापित पोलियो बूथ का उद्घाटन गौरव वर्मा मुख्य विकास अधिकारी के कर कमलों द्वारा 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिला कर किया गया। बूथ पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामजी पाण्डेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 आई0एन0 तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 आर0 एस0 सरोज, जि0म0चि0 मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 एस0के0 पाण्डेय, अ0श0उ0सिंह, जि0पु0चि0 डा0 पवन कुमार तिवारी, एस0एम0ओ0, डब्लू0एच0ओ0 यूनिट, जौनपुर, श्रीमती रेनू सिंह एवं सुधीर तेवतिया, डी0एम0सी0 यूनिसेफ, प्रवीण पाठक अर्बन र्कोआडिनेटर (नोडल अधिकारी पल्स पोलियो), शेख अब्जाद, वी.सी.सी.एम., यू.एन.डी.पी. एवं राजबहादुर सिंह, कनिष्ठ सहायक आदि उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि जनपद में बने सभी बूथों पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनें 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायें एवं छूटे हुये बच्चों को दिनांक 24 जून, 2019 से 28 जून, 2019 तक चलनें वाली घर-घर की कार्यवाही में पोलियो की दवा पिलाकर जनपद को पोलियो मुक्त करनें मे सहयोग प्रदान करें।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More