नदी पर गीली मिट्टी निकाल रहे थे उसी दौरान ऊपर से मिट्टी की ढ़लान गिरी
बांसवाडा अरूण जोशी की रिपोर्ट ।
कुशलगढ़ । कुशलगढ़ उपखंड कार्यालय के खेरियापाड़ा गांव की घटना नदी पर गीली मिट्टी लेने चार चचेरी बहन ने कविता रीता मनीषा नीरी नदी में से गीली मिट्टी निकाल रहे थे उसी दौरान ऊपर से मिट्टी की ढ़लान गिरने से तीन बहने कविता रीता मनीषा मिट्टी के नीचे दब

गई थी नीरी ने आवाज लगाकर ग्रामीणों को बुलाया जहां ग्रामीणों की मदद से मिट्टी में दबी तीनों चचेरी बहनों को बाहर निकाला गया जिसके बाद उन्हें कुशलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार के दौरान कविता पुत्री शंभू रावत उम्र 17 वर्ष की स्थिति गंभीर होने पर उसे बांसवाड़ा के लिए रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में उसकी मौत होने पर परिजन पुनः शव को अपने गांव खेरिया पाड़ा लेकर पहुंचे।
