योग से पूर्ण मानव व्यक्तित्व पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है – पूर्व चेयरमैन ठाकुर अवधेश सिंह
उत्तर पूर्वी दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर पूर्वी जिला यमुना के तट पर दिल्ली नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन के पूर्व चेयरमैन ठाकुर अवधेश सिंह ने योग करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि आज पूरा देश योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मना रहा है । उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा योग को बढ़ावा देने के प्रयास की प्रशंसा की।
पूर्व चेयरमैन ठाकुर अवधेश सिंह ने विशेष रूप से युवाओं से योग को उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग से पूर्ण मानव व्यक्तित्व पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे जीवन में शांति आती है और ऊर्जा बढ़ती है। यह हमें आंतरिक शांति प्रदान करता है जो वर्तमान में बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल गुप्ता सहित सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया।
