योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है – विनोद मिश्रा
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है। इस प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। उक्त बाते भाजपा युवा नेता व समाजसेवी जौनपुर विनोद मिश्रा ने

भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान कही । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को अपने संबोधन के दौरान कहा कि यही वो दिन है जब उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य जल्दी उगता है और सबसे देर में सूर्यास्त होता है। इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है।
