क्रीड़ा भारती ब्रह्मपुरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न

उत्तर पूर्वी दिल्ली । क्रीड़ा भारती ब्रह्मपुरी जिला द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम रखा गया जो 5 पुस्ता गामड़ी रोड़ नियर ज्ञान सरोवर बाल विद्यालय के सामीप था । इस योग दिवस कार्यक्रम मे सभी लोगो ने बहुत ही सुंदर रूप से आनंद लिया और योग करने की पूरी जानकारी ली । इसी बीच बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बहुत ही


सुंदर प्रदर्शन किया । जिसमें आर्यन क्लब के कोच संजय ने आत्म रक्षा पर बच्चों का प्रदर्शन कराया ।
जिसमें पद अधिकारी प्रवेश कुमार , राजेश परिहार जिला अध्यक्ष , सुरेन्द्र भारतीय जिला सयोजक, राम नरेश पराशर संसद प्रतिनिधि,श्री मती रेखा रानी पूर्व निगम पार्षद, श्री मती पूनम महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सहित सभी ने बच्चे को समान्नित कर हौसला बढ़ाया।
