उप्र में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है सत्ता की राग दरबारी की आंखें कुछ नही देख रही है – प्रियंका वाड्रा
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में मासूमों के साथ दरिंदगी की जा रही लेकिन सत्ता के राग दरबारियों की आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, “उप्र में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?”
