दो राज्यों को लेकर अलर्ट जारी,हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली। उत्तर भारत में मॉनसून के पूरी तरह प्रभावी होने में अभी काफी देर है, लेकिन कई राज्यों में प्री-मॉनसून बारिश लोगों को गर्मी से राहत देने लगी है। उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों मे भी हल्की बारिश ने लोगों को राहत देने का कार्य किया है । वहीं इन दिनों उत्तराखंड के कुछ इलाकों और दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश और हवाओं ने गर्मी के पारे को काफी हद तक कम कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में यह गिरावट स्थायी नहीं है और जल्द ही एक बार फिर लोगों को तेज गर्मी से झुलसना पड़ेगा। मॉनसून एक्सप्रेस भी अभी तक केवल पूर्वोत्तर के राज्यों में ही पहुंच पाई है। इस बीच मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर ने दो राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन दोनों राज्यों में अगले कुछ ही घंटो में मौसम करवट बदल सकता है।
