निर्विरोध लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिड़ला
दिल्ली । राजस्थान के कोटा से बीजेपी के सांसद ओम बिड़ला को आज निर्विरोध लोकसभा स्पीकर चुना गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लोकसभा स्पीकर पद के लिए बिड़ला के नाम का प्रस्ताव किया। बिड़ला को मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। बिड़ला राजस्थान के हाड़ौती अंचल से देश के एक प्रमुख संवैधानिक पद पर विराजने वाले वे पहले नेता होंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, बिड़ला छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं। इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से जुड़े रहे और जिला एवं राज्य स्तर पर इसकी अगुवाई की।
