पीड़ित बुजुर्ग के घर पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल, गृहमंत्री से की कार्रवाई की मांग
दिल्ली । दिल्ली के मुखर्जी नगर में बुजुर्ग सिख की पुलिसवालों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित बुजुर्ग सिख के घर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है । हम घटना की निंदा करते हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उपराज्यपाल और गृह मंत्री से मांग करता हूं कि वे आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ।
