भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सपा-बसपा संयुक्त कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ संपन्न

0 17

मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर । आज मुंगरा बादशाहपुर के दुल्हन मैरेज हाल में सपा-बसपा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव थे । उन्होंने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार देश की जनता के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है और वादे से मुकरने वाली सरकार है । उन्होंने कहा कि अली और बजरंगबली को बांटने वाली सरकार है

और जनता से वोट भी विकास के नाम पर नहीं बल्कि धर्म और शहीदों के नाम पर मांगने का कार्य कर रही है जो अत्यंत निंदनीय है । मुँगराबादशाहपुर की बसपा विधायक डॉ सुषमा पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है बल्कि देश बचाने का चुनाव है । देश के संविधान को बचाने का चुनाव है और यह हमारा संघर्ष तभी रुकेगा जब तक हम दिल्ली के लाल किले में एक तरफ नीला और एक तरफ लाल झंडा न गाड़ दें । विधायक डॉ सुषमा पटेल ने प्रधानमंत्री को तंज कसते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठा हुआ व्यक्ति जब किसी बात को बोलता है तो जनता के गले से बात नहीं उतरती । लोगों का भरोसा उठ गया है । चाहे वह 1500000 रुपए देने की बात हो या फिर बुलेट ट्रेन चलाने की बात हो या देश में ब्लैक मनी वापस लाने की बात हो या गरीबी दूर करने की बात हो, और जब इन मुद्दों पर हिसाब मौजूदा सरकार से मांगा जाता है तब मांगने वाले को देशद्रोही घोषित सरकार द्वारा किया जाता है, लेकिन अब देश की जनता यह मन बना चुकी है कि जिस तरह 2014 में ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी के हुई थी उसी तरह 2019 में ऐतिहासिक हार भी देखने को मिलेगी। डॉक्टर सुषमा पटेल ने राम मनोहर लोहिया की कही बातों को को याद दिलाते हुए कहा कि जब सड़के सूनी होती है तब संसद आवारा हो जाता है। वक्तव्य के आखरी लाइन में डॉ सुषमा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई की गई है तब तब गैर सामाजिक ताकतों का पतन हुआ है और आज यह सौभाग्य सपा बसपा के गठबंधन के द्वारा प्राप्त हुआ है । इसी क्रम में जौनपुर सदर संसदीय क्षेत्र से सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी पी सी एस रिटायर्ड श्याम सिंह यादव ने कहा कि यह चुनाव न्याय और विकास का चुनाव है । लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जीत हासिल करने के बाद मैं हमेशा जनता के बीच में रहूंगा बहन मायावती जी का आशीर्वाद मुझे इसीलिए प्राप्त हुआ है । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक व सपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव,, ज्वाला प्रसाद यादव, उमाशंकर यादव, अमरजीत गौतम, शैलेंद्र साहू,ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भोलानाथ सरोज, दीपक गुप्ता के साथ दोनों पार्टियों के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More