भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क के किनारे मोड़ पर लगाया जा रहा आरओ से हो सकता है दुर्घटना

0 15

मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । जहां नगर पालिका परिषद द्वारा हर वर्ष सड़क से अतिक्रमण हटवाने का कार्य करती है वहीं नगर पालिका परिषद द्वारा मोहल्ला गुड़हाइ रामलीला मैदान के सामने मुंगरा बादशाहपुर में मुख्य सड़क से सट कर टर्निंग प्वाइंट पर आर ओ प्याऊ लगाने का कार्य हो रहा है, जो कि सुरक्षा के दृष्टि से अत्यंत ही घातक है जिसको लेकर कई सभासदों ने विरोध भी किया है किंतु नगर पालिका प्रशासन द्वारा टर्निंग प्वाइंट पर आर ओ लगाने की वजह से भविष्य मे होने वाले दुर्घटनाओं से बिल्कुल बेखबर हैं । जब

भारतीय सहारा संवाददाता वीरेंद्र कुमार ने नगर पालिका ईओ जे पी मौर्या से फोन पर बात किया तो नगर पालिका ईओ ने कहा कि पालिका बोर्ड की बैठक में आरो ओ लगने के लिए सभासदों का बहुमत प्राप्त हुआ है । वहीं कुछ सभासदों का कहना है कि आर ओ लगने के नाम पर दस्तखत हुए हैं न कि चिन्हित जगह के लिए । सवाल यह भी उठता है कि जहाँ पर दुर्घटना हो लोगों को आने जाने मे परेशानी हो क्य वहीं कार्य करना चाहिए । सड़क पर लग रहे आरओ को लेकर नगर मुंगरा बादशाहपुर के आम जनमानस और आने जाने वाले राहगीर भी विरोध कर रहे हैं । यदि लोगों के विरोध के बाद भी टर्निंग प्वाइंट पर आरओ लगा दिया गया तो पालिका प्रशासन स्वयं किसी दुर्घटना का जिम्मेदार होगी ऐसे में आए दिन दुर्घटना होना निश्चित है। जबकि अभी हाल में ही नई बाजार के तिराहे पर सड़क के टर्निंग प्वाइंट पर नगर पालिका परिषद का ट्यूबल होने की वजह से सुजानगंज से आ रही ट्रेलर से दुर्घटना हो गई थी जिसमें ट्यूबल भवन और ट्रेलर दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे उसके बावजूद जिम्मेदार पद पर बैठे लोग भविष्य की समस्याओं से बेखबर है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More