भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अपराधों पर पैनी नजर और अपराधियों को पकड़कर मुंगरा बादशाहपुर पुलिस कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी की बनी मिसाल

0 9

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । जहां कोई घटना या वारदात पुलिस के लिए चुनौती बनती है वहीं मुंगरा बादशाहपुर पुलिस दिन रात एक करके अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ साथ अपराधियों को जेल भेजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है । आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के प्रयास में पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों और लुटेरों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय और क्षेत्र अधिकारी मछली शहर विजय सिंह के पर्यवेक्षण में 28/3 /2019 को मुंगरा बादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के जरिए मुखबिर की खास सूचना मिली की एक चार पहिया

वाहन अर्टिगा और दो मोटरसाइकिल के साथ कुछ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लिप्त नजर आ रहे हैं वे लक्ष्मी सीमेंट प्लांट सतारिया के पास एकत्रित है, सूचना मिलते ही आनन फानन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा दो टीमें बनाकर मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेर लिया और मौके पर चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई जिनके पास से एक 12 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस एक चाकू रामपुरी और एक अर्टिगा चार पहिया वाहन जिसका नंबर 32 एफ सी 807 दो मोटरसाइकिल जो बिना नंबर की थी । अर्टिगा चार पहिया वाहन के अंदर जब तलाशी ली गई तो ₹7900 नगद मिलने के साथ पीली धातु की बनी दो मूर्तियां एवं सोने-चांदी के जेवरात जिसमें दो चैन दो कान की बाली और दो लॉकेट और एक अंगूठी व दो कान का झुमका और दो चांदी का पायल भी बरामद हुआ! चारों अभियुक्तों का नाम अनिल कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र मूलचंद निवासी मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर जनपद जौनपुर, सूरज कुमार उर्फ राजेश पुत्र संत लाल निवासी खजुरन थाना बदलापुर जौनपुर, संदीप कुमार सरोज पुत्र पंचम लाल निवासी सराय जोधराय थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज, संदीप रैदास पुत्र गंगादीन निवासी लहरियाव थाना महाराजगंज जिला जौनपुर के रूप में पहचान हुई है । पुलिस संबंधित धारा 41/411, 3/25, 4/25, 489 ख, 489 ग के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दी! गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास थाना बदलापुर थाना महाराजगंज थाना मुंगरा बादशाहपुर थाना सराय ममरेज मे पहले से ही कई धाराएं जैसे 379/411, 394/411, 3/25, 41/419, 41/411, 419,420,467,468,471,467,468 दर्ज है! गिरफ्तार करने वाली टीम में – थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक श्याम दास वर्मा, चौकी प्रभारी सतहरिया अमरजीत सिंह चौहान, उप निरीक्षक सर्वजीत यादव, उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल इंद्रदेव सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, हेड कांस्टेबल कमालुद्दीन, आरक्षी अमित सिंह, आरक्षी विमल द्विवेदी, आरक्षी शिव यादव थे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More