सनसनीखेज हत्या का खुलासा, प्रकाश में आये 02 अभियुक्त गिरफ्तार
मुरादाबाद । दिनांक 25-01-2019 वादिनी श्रीमती धनवती पत्नी चमन सिंह निवासी नया गांव थाना मझोला ने अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादिनी की बहन श्रीमती शीला देवी उम्र करीब 40 वर्ष पत्नी स्व0 रामलाल निवासी एस ब्लाक 202 काशीराम नगर थाना मझोला की गला रेतकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना मझोला पर तहरीर दी। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना मझोला में मु0अ0सं0 56/19 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त हत्याकाण्ड के शीघ्रातिशीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। उक्त के क्रम में आज दिनांक 13-02-2019 को प्रभारी निरीक्षक श्री विकास सक्सेना थाना मझोला ने मय हमराही पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त 1- अर्जुन पुत्र स्व0 महेश उर्फ रविन्द्र निवासी हाथीवाली मन्दिर निकट गौशाला के नीचे थाना मुगलपुरा व 2- अंकुर भटनागर पुत्र स्व0 रमेश बिहारीलाल निवासी हाथीवाला मन्दिर सत्संग भवन के पास थाना मुगलपुरा को कांशीराम नगर गेट से समय 11.20 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर आलाकत्ल पेपर कटर व खून आलूदा कपड़े बरामद किये गये हैं।
