रुक नहीं रहा है ग्राम प्रधानों का भ्रष्टाचार ,मिल रही है आए दिन शिकायतें
सतहरिया,मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । भारतीय सहारा समाचार के द्वारा चलाई गई मुहिम ”गांव की ओर” के तहत भारतीय सहारा की टीम आज जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा सतहरिया पहुंचकर जायजा लिया जहां उक्त गांव के लालमणि गौतम ने भारतीय सहारा टीम को बताया कि ग्राम प्रधान राम अजोर यादव द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उन्होंने

मांगी थी जिसकी वजह से लालमणि गौतम को ग्राम प्रधान द्वारा मारने पीटने की धमकी दी गई । साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रखा गया । इसी क्रम में उक्त गांव की युवती जिनका नाम सुनीता देवी पत्नी ओमकार गौतम जो मजदूरी का कार्य करते हैं उन्होंने बताया कि उनसे आवास देने के नाम पर 10000 की मांग की गई ग्राम प्रधान द्वारा, किंतु सुनीता देवी के पति

की इतनी हैसियत नहीं थी कि वह ₹10000 आवास के लिए ग्राम प्रधान को दे सके । जिसकी वजह से उसको प्रार्थी होते हुए भी आवास लाभ से वंचित किया गया । स्थानीय ग्राम के कई महिलाएं और पुरुष ग्राम प्रधान के ऊपर गंभीर आरोप पैसा लेने के नाम पर लगाया । बताया गया कि कई परिवारों से 5000 से 10000 रुपए की वसूली आवास के नाम पर हुआ है ।सच्चाई क्या है यह तो जाँच के बाद ही पता चल पाएगा । ज्ञात हो कि गांव- गांव के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार को भारतीय सहारा समाचार के माध्यम से कई बार संबंधित उच्च अधिकारियों तक भी पहुंचाया गया किंतु अभी तक अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस भ्रष्टाचार में संबंधित उच्च अधिकारी भी लिप्त हैं। यदि किसी स्वतंत्र एजेंसी से जाँच कराई जाय तो कई बड़े राज खुल सकते है ।
