हनुमान दीन उमर वैश्य के पुण्यतिथि पर वार्षिक श्राद्ध के कार्यक्रम में गरीबों को वितरित किया गया कंबल

मुंगराबादशाहपुर ,जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर मुगरडीह शक्ति फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर स्वर्गीय हनुमान दीन उमरवैश्य के वार्षिक श्राद्ध के कार्यक्रम में परिवार के सभी लोगों ने गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किया । जहां ठंड बढ़ रही है वहां पर समाज के प्रहरी समाज के शुभचिंतक गरीबों के उत्थान और कल्याण के

लिए उन्हें कंबल वितरित करके उन्हें ठंड में बेहतर सहयोग देने का काम स्वर्गीय हनुमानदीन उमर वैश्य के पुत्रगड़ व परिवार रिश्तेदार व सभी सजातीय बंधुओं ने गरीबों को कंबल वितरित करके किया । इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता, प्रणव स्कूल के प्रबंधक प्रमोद के सिंह, मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष राजकुमार नेता ,श्यामधर एडवोकेट इलाहाबाद , प्रदीप कुमार ,संजय कुमार ,व विजय कुमार साथ में सभी रिश्तेदार मौजूद रहे ।
